धनतेरस का मुहूर्त एवं सोने-चांदी के सिक्के खरीदें या आभूषण, पढ़िए प्रीति योग क्या कहता है - DIWALI 2023

0
भारत के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए बाजार सज धज कर तैयार हो गए हैं। वर्षा ऋतु के बाद और शीत ऋतु के प्रारंभ में दीपावली का त्यौहार, इसलिए पूरे भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है क्योंकि इन दिनों में कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बनते हैं। जिसके कारण अगले 1 साल तक लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सफलताएं प्राप्त होती हैं। धनतेरस के अवसर पर इस बार प्रीति योग बन रहा है। आईए जानते हैं कि प्रीति योग में सोना खरीदना चाहिए या चांदी, सिक्के खरीदे या आभूषण, ज्योतिष शास्त्र में क्या लिखा है। 

धनतेरस पर सोना खरीदे या चांदी, सिक्के खरीदे या आभूषण

भारतीय बाजार की सामान्य परंपरा है। धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग वह चांदी का सिक्का खरीदते हैं जिस पर लक्ष्मी और गणेश के चित्र बने होते हैं। कुछ लोग सोने के सिक्के खरीदते हैं। सराफा बाजार में पूरे साल भर में जितने सिक्कों की बिक्री नहीं होती इतनी धनतेरस के दिन हो जाती है। ग्वालियर में ज्योतिष के विशेषज्ञ सुनील चोपड़ा का कहना है कि इस बार धनतेरस के अवसर पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग में सोना और चांदी दोनों धातुओं की खरीदारी मंगलकारी मानी जाती है परंतु आभूषण खरीदना कल्याणकारी है। शास्त्रों में आभूषण शब्द का विशेष उल्लेख किया गया है। 

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें 

  • काले रंग की वस्तुएं। 
  • गहरे रंग की वस्तुएं। 
  • चीनी मिट्टी के बर्तन। 
  • कांच से बनी हुई वस्तुएं। 
  • लोहे से बनी हुई वस्तुएं। 
  • अल्युमिनियम धातु किसी भी रूप में। 

धनतेरस पूजा का मुहूर्त

श्री सुनील चोपड़ा का कहना है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी के अलावा रसोई घर में उपयोग किए जाने वाले बर्तन, कुबेर यंत्र, पीतल धातु का हाथी और झाड़ू अनिवार्य रूप से खरीदना चाहिए। यह दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती भी है और इस दिन भगवान धन्वंतरि की अनिवार्य रूप से पूजा की जानी चाहिए। त्रयोदशी तिथि का आगमन दिनांक 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से होगा और दिनांक 11 नवंबर दोपहर 01:57 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। 
  • धनतेरस पूजा का मुहूर्त दिनांक 10 नवंबर को 06:02PM से 08:00PM तक। 
  • धनतेरस यम का दीपक 10 नवंबर शुक्रवार को प्रदोष काल 05:44PM से 08:19PM तक। 
  • धनतेरस यम का दीपक 10 नवंबर शुक्रवार को वृषभ काल 06:02PM से 08:00PM तक। 

धनतेरस खरीदारी का मुहूर्त चौघड़िया

  • 10 नवंबर को सुबह 11:43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
  • 10 नवंबर को सुबह 11:59 बजे से दोपहर 1:22 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा।
  • 10 नवंबर को शाम 4:07 बजे से शाम 5:30 बजे तक चर चौघड़िया रहेगा।
  • 10 नवंबर, 2023 को धनतेरस पर शाम 5:46 बजे से शाम 7:42 बजे तक खरीदारी, दीपदान, और पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!