कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई INDIA गठबंधन से बाहर, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रैली रिजेक्ट की - HINDI NEWS

Bhopal Samachar
INC- इंडियन नेशनल कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने स्वयं को INDIA गठबंधन से बाहर कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने स्वयं कैमरे के सामने आकर भोपाल में होने वाली इस रैली को निरस्त करने का ऐलान कर दिया, जो राहुल गांधी के महत्वाकांक्षी अभियान का हिस्सा थी। यह रैली अक्टूबर महीने के फर्स्ट वीक में आयोजित की जानी थी। भारत में INDIA गठबंधन का यह पहला पब्लिक प्रेजेंटेशन था और स्वाभाविक रूप से राहुल गांधी इसका चेहरा थे। 

कमलनाथ के मध्य प्रदेश में INDIA का इंटरफेयर नहीं चाहिए

रैली की सभी तैयारियां शुरू हो गई थी और इसे लेकर टीवी चैनल के प्राइम टाइम और अखबारों में फ्रंट पेज पर न्यूज़ शुरू हो गई थी। माना जा रहा था कि यह एक धमाकेदार प्रदर्शन होगा। इसके कारण INDIA गठबंधन के अंदर राहुल गांधी की स्थिति काफी मजबूत होने वाली थी। इस बीच अचानक कमलनाथ ने कहा, “रैली कैंसल हो गई है।” उन्होंने इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया है। इसके कारण कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। एक चर्चा यह भी है कि, कमलनाथ ने खुद को INDIA गठबंधन से अलग कर लिया है और वह मध्यप्रदेश में INDIA गठबंधन का कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते। 

1947 में भी भोपाल के नवाब ने खुद को INDIA से अलग कर लिया था 

इत्तेफाक देखिए, सन 1947 में INDIA एक स्वतंत्र देश के रूप में दुनिया के सामने आया तब भी भोपाल के नवाब ने अपनी रियासत को INDIA में शामिल करने से मना कर दिया था। पूरे भारत में लोकतंत्र स्थापित हो गया था परंतु कश्मीर के अलावा भोपाल अकेला ऐसा था जहां पर भारत का लोकतंत्र, भारत का राष्ट्र ध्वज, भारत सरकार का शासन नहीं था। 75 साल बाद एक बार फिर INDIA पॉलिटिकल गठबंधन अस्तित्व में आया है और भोपाल मुख्यालय से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उसकी पहली रैली को रिजेक्ट कर दिया।

कमलनाथ, राहुल गांधी को नहीं प्रियंका को पसंद करते हैं

सभी जानते हैं कि, स्वर्गीय संजय गांधी के दोस्त कमलनाथ, सोनिया गांधी की कैबिनेट में बिल्कुल वही स्थान रखते हैं, जो संजय गांधी की टीम में रखते थे। सभी जानते हैं कि, कमलनाथ, राहुल गांधी को पसंद नहीं करते। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में भी उन्होंने खुद को यात्रा से अलग कर लिया था। जब यात्रा सफल होने लगी तो शामिल हो गए थे। INDIA गठबंधन के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। शुरुआत में कमलनाथ ने खुद को अलग कर लिया है। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को ला रहे हैं।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!