Government jobs - मध्यप्रदेश में सभी प्रकार की सरकारी भर्तियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मध्यप्रदेश में सभी प्रकार की सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है। अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग में 50% और पुलिस विभाग में 35% महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जा रहा है। 

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री के रक्षाबंधन वाले संकल्प

  • आज एक संकल्प ले रहा हूं। जिस वार्ड में 50% से अधिक महिलाएं कहेंगे कि यहां पर शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, वहां पर अगले साल शराब की दुकान का ठेका नहीं दिया जाएगा। 
  • पुलिस विभाग में अब तक महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया था परंतु अब इसे बढ़ाकर 35% कर दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती में 50% महिलाओं की भर्ती होगी, लेकिन इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन की जितनी भी भर्तियां हैं उन सब में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा।
  • राजनीतिक पदों पर जितनी भी नामांकित नियुक्तियां होती हैं, उन सब में भी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं की बेटियों की पूरी फीस सरकार भरेगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत शामिल किया जाता है। यदि कोई महिला अपना काम धंधा शुरू करना चाहती है तो बैंक से बिना ब्याज का लोन मिलेगा।
  • गांव में जिन महिलाओं के पास रहने के लिए प्लॉट नहीं है उन्हें फ्री में प्लॉट दिया जाएगा। 
  • शहर में निर्धन महिलाओं को छोटे-छोटे घर बना कर दिए जाएंगे। 
  • प्लाट और मकान का आवंटन महिलाओं के नाम से होगा।
  • रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि ₹ ₹1250 दी जाएगी। इस राशि का वितरण दिनांक 10 अक्टूबर 2023 से होगा।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!