मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना - गैस सिलेंडर ₹450 में, शिवराज सिंह चौहान की घोषणाएं पढ़िए - MP NEWS

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दिया जाएगा। लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए ₹250 ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि ₹ ₹1250 दी जाएगी। इस राशि का वितरण दिनांक 10 अक्टूबर 2023 से होगा।

लाडली बहना सम्मेलन भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा

  • आज एक संकल्प ले रहा हूं। जिस वार्ड में 50% से अधिक महिलाएं कहेंगे कि यहां पर शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, वहां पर अगले साल शराब की दुकान का ठेका नहीं दिया जाएगा। 
  • पुलिस विभाग में अब तक महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया था परंतु अब इसे बढ़ाकर 35% कर दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती में 50% महिलाओं की भर्ती होगी, लेकिन इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन की जितनी भी भर्तियां हैं उन सब में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा।
  • राजनीतिक पदों पर जितनी भी नामांकित नियुक्तियां होती हैं, उन सब में भी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं की बेटियों की पूरी फीस सरकार भरेगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत शामिल किया जाता है। यदि कोई महिला अपना काम धंधा शुरू करना चाहती है तो बैंक से बिना ब्याज का लोन मिलेगा।
  • गांव में जिन महिलाओं के पास रहने के लिए प्लॉट नहीं है उन्हें फ्री में प्लॉट दिया जाएगा। 
  • शहर में निर्धन महिलाओं को छोटे-छोटे घर बना कर दिए जाएंगे। 
  • प्लाट और मकान का आवंटन महिलाओं के नाम से होगा।
  • रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि ₹ ₹1250 दी जाएगी। इस राशि का वितरण दिनांक 10 अक्टूबर 2023 से होगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

  • 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हुई।
  • 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रु. की सहायता।
  • 1.25 करोड़ महिलाओं को 3 किस्त में 3 हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि जारी।
  • CM ने जबलपुर से पहली किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • इंदौर से दूसरी किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • रीवा से तीसरी किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • CM कह चुके हैं योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रु. की जाएगी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!