RATLAM NEWS- जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ, कार्यकर्ताओं की वाहन रैली

Bhopal Samachar
0

Madhya Pradesh Chunav politics news 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अंतर कलह लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्रियों के खिलाफ विधायकों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यकर्ता खुलकर सड़कों पर उतर आए हैं। रतलाम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 'जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाव' बैनर के साथ वाहन रैली निकाली। इस रैली में करीब 50 वाहन और 300 कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के किसान नेता लक्ष्मण सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

जिलाध्यक्ष का विरोध क्यों हो रहा है

आलोट थाने के सामने भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना व पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा किसानों के साथ धरना दिया था। पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह किसानों के साथ अवैध वसूली कर रही है। जिसके बाद पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने थाने के बाहर धरना देने वाले 7 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं नोटिस थमा दिए थे। विरोध में भाजपा के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भी दे दिया था, हालांकि उन सभी कार्यकर्ताओं के इस्तीफे भाजपा ने अभी तक मंजूर नहीं किए लेकिन विक्रम सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था।

इसी बात को लेकर आलोट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और रतलाम के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के बीच खुला संघर्ष शुरू हो गया है। रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत सिंह कोठारी से मिलने के लिए निकले। श्री कोठारी उनका ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा से मिलने आएंगे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!