RASHIFAL- मेष, वृषभ, कन्या, मकर और मीन वाली महिलाएं पति का भाग्य बदल देती है

Bhopal Samachar
0
भारतीय संस्कृति में हर महिला अपने ससुराल में लक्ष्मी का स्वरूप होती है और पूरे परिवार के कल्याण का कारण होती है परंतु मेष, वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वाली महिलाओं में कुछ स्पेशल होता है। ऐसी महिलाओं का भाग्य उनके पति के भाग्य के साथ मिलकर एक और एक ग्यारह वाले परिणाम लाता है। 

मेष राशि की महिलाएं पति के लिए कैसी होती है 

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसके कारण मेष राशि की महिलाएं ऊर्जावान होती हैं और अपने जीवन में हमेशा सफलताएं प्राप्त करती हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन महिलाओं में अधिक साहस होता है। राशि चक्र में ऐसी महिलाओं को भाग्यशाली माना जाता है। इनकी ऊर्जा और भाग्य का लाभ इनके पति को मिलता है। 

वृषभ राशि की महिलाएं पति के लिए कैसी होती है 

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए वृषभ राशि की महिलाओं का स्वभाव उत्साह से भरपूर होता है और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहना पसंद करती है। इनकी पहचान दृढ़ निष्ठा के कारण भी होती है। इनके पास समस्याओं का समाधान होता है अथवा समाधान खोजने की शक्ति भी होती है। अपने पति के प्रति समर्पित होती हैं। अपने रिश्ते में स्थिरता बनाए रखती हैं। पति के प्रति समर्पण के कारण इनका उत्साह और निरंतर प्रगति का भाग्य पति को लाभ पहुंचाता है। 

कन्या राशि की महिलाएं पति के लिए कैसी होती है 

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। कन्या राशि की महिलाएं अत्यंत ही धैर्यवान होती हैं। विवाहित अवस्था में साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती है। यह महिलाएं बुद्धिमान और व्यवहार कुशल होती है। इनमें किसी भी वस्तु अथवा परिस्थिति का विश्लेषण करने और निर्णय तक पहुंचने की अद्भुत क्षमता होती है। इनकी मानसिकता तर्कसंगत होती है। बताने की जरूरत नहीं कि जिस घर में साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप हो वहां पति को सफलता सुनिश्चित होती है। 

मकर राशि की महिलाएं पति के लिए कैसी होती है 

मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह जो न्याय के देवता है। इनके पास सही और गलत का पूर्वानुमान लगाने की दैवीय क्षमता होती है। व्यवहार कुशल और न्याय प्रिय होती है इसलिए सदैव सफलता का कारण होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति को अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें लक्ष्य से भटकने से रोकती है। ऐसी महिलाएं अपने पति की सबसे अच्छी सलाहकार होती हैं। 

मीन राशि की महिलाएं पति के लिए कैसी होती है 

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। यह महिलाएं किसी भी परिस्थिति में पराजय स्वीकार नहीं करती। बृहस्पति देव की कृपा होने के कारण इनका विवाह किसी व्यक्ति से होता है उसका भाग्य बदल जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि मीन राशि की महिलाएं अपने पति के लिए चमत्कारी रूप से भाग्यशाली होती हैं। 

अस्वीकरण:- यह जानकारी भारतवर्ष के केवल उन नागरिकों के लिए है जो उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष शास्त्र और ज्योतिष विद्या में विश्वास करते हैं। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!