MP NEWS- मुरैना में चुनावी सर्वे कर रही टीम को पत्रकारों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

Madhya Pradesh Chunav politics news

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सर्वे कर रही टीम को पत्रकारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस टीम में 3 लड़कियां और 2 लड़के शामिल थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह टीम किसके लिए सर्वे कर रही थी। उल्लेख अनिवार्य है कि कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने कई एजेंसियों को विधानसभाओं में सर्वे करने के लिए अनुबंधित किया है। 

कैलारस में लोगों से पूछताछ कर रहे 2 लड़के और 3 लड़कियां पकड़े

यह घटनाक्रम मुरैना जिले की चौरा विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नगर का है। 3 लड़कियां और 2 लड़के लोगों से कई तरह की पूछताछ कर रहे थे। यह जानकारी जब कुछ स्थानीय पत्रकारों को लगी तो उन्होंने टीम से कुछ सवाल किए। टीम ने उनका सही उत्तर नहीं दिया। इसके कारण स्थिति संदिग्ध बन गई। पत्रकारों ने पूरी टीम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह टीम गुरुग्राम हरियाणा से आई है। सभी लोग एक कंपनी के कर्मचारी हैं जो चुनावी सर्वे कर रही है। 

किसके कहने पर चुनावी सर्वे करने आए थे

सभी लोगों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद पुलिस ने उन्हें मुक्त कर दिया। कैलारस थाना पुलिस ने ही बताया कि, यह टीम चुनावी सर्वे करने के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गुरुग्राम की कंपनी किसके कहने पर चुनावी सर्वे कर रही है। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट श्री कमलनाथ ने कुछ एजेंसियों को मध्य प्रदेश में चुनावी सर्वे के लिए अनुबंधित किया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस प्रकार का सर्वे कराए जाने की कोई खबर तो नहीं है परंतु राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!