ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ प्रियंका गांधी ने पहली बार बयान दिया - MP NEWS

Madhya Pradesh Chunav politics news

सन 2019 में प्रियंका गांधी का स्पष्ट मत था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा सीटों पर जीत नहीं मिलने के पीछे कमलनाथ जिम्मेदार हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तब भी प्रियंका गांधी ने इसके लिए कमलनाथ को जिम्मेदार माना था परंतु आज जबलपुर की सभा में प्रियंका गांधी ने पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान दिया है। 

प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सत्ता का लालची बताया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के रिश्ते जगजाहिर हैं। श्री सिंधिया के चले जाने के बाद भी प्रियंका गांधी का उनके प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाई देता था परंतु आज जबलपुर की सभा में प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सत्ता का लालची बताया। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे जो सत्ता की वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए। प्रियंका गांधी, शायद इसलिए भी ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराज हैं क्योंकि जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ गए थे, तब श्री सिंधिया उन्हें छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके कारण राहुल गांधी और ज्यादा कमजोर हो गए एवं उन्हें कई प्रकार के समझौते करने पड़े। कमलनाथ के साथ जबलपुर की सभा उसी समझौते का परिणाम है।

सिंधिया के सितारे गड़बड़, शांति अनुष्ठान की आवश्यकता

पिछले कुछ समय से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सितारे गड़बड़ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद जिस तेजी से उन्होंने भाजपा के पुराने नेताओं से मुलाकात करके, घर-घर जाकर, राजमाता सिंधिया की तस्वीर के साथ खड़े होकर, जो मजबूत किला बनाया था। उसकी दीवारों में लगातार हो रहे हमलों के कारण दरार दिखाई देने लगी है। श्री सिंधिया के लिए किसी विशेष शांति अनुष्ठान की आवश्यकता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !