MP GK- खेलो इंडिया यूथ गेम्स, सभी प्रश्नों के उत्तर एक मिनट में याद करें - Khelo India 2022

Madhya Pradesh general knowledge for PSC exams

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) का आयोजन हाल ही में मध्यप्रदेश  के भोपाल में स्थित TT नगर स्टेडियम में किया गया। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवा संस्करण था। आज इसी से जुड़े कुछ इंपॉर्टेंट फैक्ट जानने की कोशिश करते हैं।

• खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया गया।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ी निखत जरीन (बॉक्सर) विशेष रूप से उपस्थित  हुई।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के समापन समारोह के अवसर पर खिलाड़ी गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 शहरों - भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, बालाघाट तथा मंडला में किया गया। 
• मध्यप्रदेश के अतिरिक्त खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन दिल्ली (सिर्फ ट्रैक साईक्लिंग) में भी किया गया। 

• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कुल 27 खेल शामिल किए गए।
• इसमें पहली बार कनाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और रोइंग को शामिल किया गया।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुभंकर चीता (आशा) और मोगली रहे।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल अमरकंटक शुरू की गई। (मशाल का नाम अमरकंटक है)
• खेलो इंडिया यूथ गेम का थीम सॉन्ग "हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" है। 
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहा। 

What is khelo India - खेलो इंडिया क्या है 

खेलो इंडिया भारत सरकार द्वारा संचालित ऐसी योजना है जो भारत में खेल के विकास के लिए प्रारंभ की गई। इस योजना के तहत भारत के सभी राज्यों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। राज्य स्तर के विजेताओं की नेशनल चैंपियनशिप भी होती है। 

खेलो इंडिया योजना की शुरुआत कब हुई 

खेलो इंडिया योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में भारतीय युवा खेल विकास एवं प्रतियोगिता आयोग (YFVDC) द्वारा की गई थी।


✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !