MPPSC कैंडिडेट ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया, डबरा से पढ़ने आई थी- NEWS TODAY

ग्वालियर।
डबरा से ग्वालियर में कोचिंग करने आई एमपीपीएससी कैंडिडेट ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ पड़ाव थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि, 3 महीने पहले उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी मर्जी के बिना फिजिकल रिलेशन बनाए थे और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

MP NEWS- डबरा से ग्वालियर पढ़ने आई थी फिर प्यार हो गया

पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि लड़की विकास नगर में रहती है। उसकी उम्र 29 वर्ष है। डबरा की रहने वाली है और ग्वालियर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लड़की ने बताया कि, फूलबाग चौराहे के पास स्थित टॉपर्स लाइब्रेरी मे पढ़ने जाती। वहीं पर रजत भी पढ़ने के लिए आता था। रजत की उम्र 28 वर्ष है। 3 महीने पहले लाइब्रेरी में ही दोनों की पहचान हुई और फिर लाइब्रेरी के बाहर भी बात करने लगे। कुछ दिनों बाद रजत ने उसे प्रपोज किया और उसने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

GWALIOR NEWS- शादी से मना करने वाले बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR

लड़की ने बताया कि, इसके बाद रजत के रूम पर मुलाकात हुई जहां पर फिजिकल रिलेशन बन गए। लड़की ने आरोप लगाया है कि रजत में उनके प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया है। उसने शादी का वादा किया था परंतु फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद शादी करने से मना करने लगा है। लड़की का कहना है कि वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पड़ाव थाना प्रभारी ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!