BHOPAL NEWS- अनुकंपा नियुक्ति हेतु रिश्वत मांगने के आरोप में संचालनालय के सस्पेंडेड OSD के खिलाफ FIR

Bhopal Samachar

Dr. Sanjay Jain OSD MP Directorate of Higher Education Corruption FIR

मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा संचालनालय के निलंबित विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉक्टर संजय जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अरेरा थाने में FIR दर्ज की गई है। डॉ जैन पर आरोप है कि उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। 

टीआई आरके सिंह ने बताया कि, 16 फरवरी को निशांत रैकवार पुत्र स्वर्गीय राजेश रैकवार द्वारा एक ऑडियो वायरल किया गया था। जिसमें उसने दावा किया था कि, उसकी बातचीत उच्च शिक्षा संचालनालय के OSD डॉक्टर संजय जैन से हो रही है। बताया गया है कि, इस ऑडियो में निशांत रैकवार की अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करने के बाद संजय जैन डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एक और ऑडियो वायरल हुआ था, जो मंत्रालय के एक कर्मचारी द्वारा किया गया था। इसमें भी आरोप लगाया गया कि डॉक्टर संजय जैन अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। 

ऑडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर संजय जैन को सस्पेंड कर दिया गया था। उनके खिलाफ हाई लेवल डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू हो गई थी। कमिश्नर कर्मवीर सिंह और एसीएस केसी गुप्ता ने बताया कि डॉ संजय जैन जांच में सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है ताकि पुलिस डिपार्टमेंट की मदद से जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।  

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!