Sundarban Delta amazing facts in Hindi- सुंदरवन डेल्टा के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

सुंदरवन डेल्टा का नाम तो सुना ही होगा। यह भारत और बंगाल के बीच, पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण भाग में विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। बांग्ला भाषा में इसे सुंदरबोन कहते हैं। यह भारत और बांग्लादेश में फैली बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों से मिलकर बनता है। इसमें कई सदाबहार वन और विशाल खारे दलदल मौजूद है। यहीं पर विश्व प्रसिद्ध बंगाल टाइगर पाए जाते हैं जो नरभक्षी बाघ हैं। यह 10000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यदि आप प्रकृति के अजूबे और चमत्कार देखना चाहते हैं तो आपको सुंदरवन डेल्टा जरूर जाना चाहिए। आइए के कुछ आश्चर्यजनक तथ्य के बारे में जानते हैं:- 

सुंदरवन के अनसुने अनदेखे रोचक तथ्य 

  • यहां पर विडो नाम का एक गांव है। इस गांव में सिर्फ विधवा महिलाएं रहती है। सरकार की कोई योजना नहीं है लेकिन यह गांव उन महिलाओं के लिए आरक्षित है जिनके पति को बंगाल टाइगर ने मार डाला। 
  • सन 1757 में पहली बार सुंदरबन डेल्टा का मानवीय प्रबंधन शुरू हुआ था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुगल बादशाह आलमगीर-2 से इस क्षेत्र के लिए सारे अधिकार के लिए दिए थे। सन 1860 में अंग्रेजी सरकार ने इस इलाके को संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया था। 
  • इस इलाके का नाम सुंदरवन इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा संख्या में सुन्दरी पेड़ पाए जाते थे। 
  • यहीं पर मैनग्रोव के जंगल मौजूद है जिनकी जमीन काफी दलदली है। कहते हैं कि बंगाल टाईगर यहीं पर रहता है। 
  • सुंदरवन के कुल 10000 किलोमीटर में से 4110 वर्ग किलोमीटर भारत में आता है और शेष भाग बांग्लादेश में। 
  • भारत का वह वन क्षेत्र है जहां पर सबसे ज्यादा बारिश होती है इसलिए ऐसे वर्षावन के नाम से भी जाना जाता है। 
  • सुंदरवन क्षेत्र में कुल 54 द्वीप समूह है। 
  • सुंदरवन क्षेत्र में 1 दिन में दो बार ज्वार भाटा आता है। कई बार वाटर लेवल 10 फीट तक बढ़ जाता है। 

sundarban delta general knowledge question answer

  • sundarban delta kahan hai- भारत के पश्चिम बंगाल में
  • where is sundarban delta- पश्चिम बंगाल राज्य में
  • sundarban delta kaun si nadi banati hai- गंगा और ब्रह्मपुत्र
  • sundarban delta formed by which river- गंगा नदी
  • name the famous tree found in sundarban delta- सुंदरी पेड़
  • sundarban delta in which state- पश्चिम बंगाल

सुंदरबन डेल्टा क्यों प्रसिद्ध है?

यह डेल्टा बंगाल टाइगर के लिए सबसे बड़े रिजर्व में से एक है। साथ ही यह पक्षियों, सरीसृप और अकशेरुकी प्रजातियों के जीव– जंतुओं का भी निवास स्थान है। इसमें खारे पानी का घड़ियाल भी शामिल है। यह जंगली मुर्गी, विशाल छिपकली, चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि जैसे कई अन्य वन्य पशुओं का भी प्राकृतिक निवास स्थान है।

सुंदरबन कैसे जाएं?

यदि आप सड़क मार्ग से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको कोलकाता से गढ़खली जाना होगा। गढ़खली पहुंचने के लिए आप या तो कैब बुक कर सकते हैं या अपनी कार चला सकते हैं। अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग 3 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। गढ़खली से, आप सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल तक पहुँचने के लिए एक नाव ले सकते हैं। 

सुंदरवन घूमने के लिए कितने दिन चाहिए

2-4 दिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि सुंदरबन की यात्रा के लिए कितना समय है यदि आप पहली बार सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान जा रहे हैं तो आपको सिफारिश की जाएगी कि आपको कम से कम 1 रात 2 दिनों के लिए सुंदरबन टूर पैकेज की योजना बनानी चाहिए, आपको सुंदरबन के लिए न्यूनतम 2 दिन चाहिए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !