maurya samrajya- शिक्षक पात्रता परीक्षा, इतिहास- मौर्य साम्राज्य महत्वपूर्ण जानकारी, 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

मौर्य साम्राज्य
की स्थापना 322 ईसा पूर्व की गई थी। मौर्य साम्राज्य के रूप मे पहली बार भारत में एक अखिल भारतीय साम्राज्य का निर्माण हुआ। मौर्य राजवंश में बिंदुसार एवं अशोक जैसे महान शासक हुए जिनके प्रयासों से राज्य का सर्वाधिक विकास हुआ। कौटिल्य का अर्थशास्त्र, दीपवंश, महावंश, वायुपुराण, जैन साहित्य, विशाखदत्त का मुद्राराक्षस, अशोक के शिलालेख तथा यूनानी लेखकों तथा मेगस्थनीज का विवरण मौर्य साम्राज्य की जानकारी ले लिए प्रमुख साक्ष्य हैं। मौर्य साम्राज्य ने 137 वर्ष तक शासन किया। 

चंद्रगुप्त मौर्य- चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य के सहयोग से नंद वंश का अंत करके मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।   ब्राम्हण साहित्य में चंदगुप्त को शूद्र कहा गया है, बौद्ध और जैन साहित्य में क्षत्रिय कहा गया है। विशाखदत्त की मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त मौर्य को निम्न कुल का बताया गया है। चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्युकस के मध्य 305 ईसा पूर्व में युद्ध हुआ था, जिसमे चंद्रगुप्त मौर्य विजयी हुआ और उपहार में उसने सेल्युकस को 500 हाथी दिए थे। इसी शासन काल में मेगस्थनीज भारत आया था जिसने 7 प्रकार की जातियों का वर्णन इंडिया नामक पुस्तक में किया था। 

300 ईसा में भयंकर अकाल पड़ने की कारण चंदगुप्त मौर्य श्रवण बेलगोला चले गए और वही पर 298 ईसा पूर्व संलेखना से इनकी मृत्यु हो गई। संलेखना जैन धर्म से संबंधित है। चंद्रगुप्त के प्रधानमंत्री चाणक्य द्वारा अर्थशास्त्र की रचना की गई जो राजनीति से संबंधित है। अर्थशास्त्र में 15 अध्याय 180 उपभाग हैं। 

चंद्रगुप्त मौर्य की बाद उसके पुत्र बिंदुसार ने शासन किया। बिंदुसार की भद्रसार भी कहा जाता था। बिंदुसार ने सीरिया शासक से तीन वस्तुओं की मांग की। 1 शराब, 2 मीठी अंजीर, 3 दार्शनिक जिसमे दार्शनिक को नहीं भेजा गया था। इसी शासन काल में तक्षशिला में विद्रोह हुआ जिसका दमन शांति पूर्वक अशोक ने किया था। 

अशोक, मौर्य साम्राज्य का सर्वाधिक लोकप्रिय शासक कहलाता है। अशोक ने धम्म की नीति अपनाई, अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व हुआ था। अशोक का शासन काल 273 से 232 ईसा पूर्व माना जाता है। किंतु अशोक का राज्याभिषेक 269 ईसा पूर्व हुआ था। अशोक की शासन काल की 8वे वर्ष 261 ईसा पूर्व में कलिंग युद्ध हुआ था जो भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध है। इस युद्ध में 1 लाख लोग मारे गए थे और 1.5 लाख घायल हुए थे। इस भीषण रक्त पात को देखकर अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और फिर अशोक ने धम्म की नीति अपनाई। 

अशोक के शासन काल में 255 ईसा पूर्व तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में किया गया था। अशोक के बाद के शासक अयोग्य रहे इसके बाद इस वंश का अंतिम शासक ब्रहद्रथ था। जिसकी हत्या उसके सेनापति पुष्य मित्र शुंग ने 184 ईसा पूर्व कर दी थी। ✒ सतीश कटारे (जबलपुर) 

maurya samrajya- question answer general knowledge 

मौर्य साम्राज्य से संबंधित 25  प्रश्नोत्तर के बारे मैं जानते हैं जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं उच्च मा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है:-
1 किस राजा को देवनाम प्रियदस्सी कहा जाता है?- मौर्य शासक अशोक
2 अर्थशास्त्र पुस्तक किसने लिखी थी?- कोटिल्य
3 मौर्य साम्राज्य का राजकीय चिन्ह क्या था?- मयूर
4 मौर्य साम्राज्य ने कितने वर्ष तक शासन किया था?- 137 वर्ष
5 मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहा थी?- पाटलिपुत्र
6 अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध का वर्णन मिलता है?- 13वा शिलालेख
7 चंदगूप्त और अशोक ने क्रमश: कौन सा धर्म अपनाया था?- जैन, बौद्ध
8 श्री नगर कि स्थापना किसने की थी?- अशोक
9  मौर्य साम्राज्य की मुद्रा कौन सी थी?- पण
10  पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त का महल किससे बनाया गया था?- लकड़ी
11  अशोक कि वह पत्नी जो विदिशा के व्यापारी कि पुत्री थी?- देवी (श्री देवी)
12 अशोक के किस पुत्र कि मृत्यु श्री लंका में हुई थी?- महेंद्र
13  मौर्य काल में सीता से क्या तात्पर्य है?- राजकीय भूमि से प्राप्त आय 

14 मौर्य साम्राज्य को किसने हराया?
शुंग वंश के पुष्यमित्र शुंग ने 185 ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य को हराया था। कहा जाता है कि उन्होंने बृहद्रथ का वध किया और जबरन सिंहासन पर कब्जा कर लिया। शुंगों ने मध्य भारत और पाटलिपुत्र पर शासन किया।

15 बिंदुसार का पुत्र कौन था?
अशोक महान, बिन्दुसार का पुत्र था। वह अपने पिता के बाद सिंहासन पर बैठा। उनके शासनकाल ने यूनानियों के साथ निरंतर संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा तैयार किया।

16 सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य कौन सा था?
मौर्य साम्राज्य (322 – 185 ईसा पूर्व) सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य था। केरल और तमिलनाडु को छोड़कर पूरा देश मौर्य साम्राज्य के अधीन आ गया।

17 मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन है?
चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। उसने कौटिल्य की मदद से कमजोर नंदों को हरा दिया और सिंहासन पर कब्जा कर लिया।

18 अशोक के बाद भारत पर किसने शासन किया?
अशोक का उत्तराधिकारी उसका पोता दशरथ मौर्य था। मौर्य साम्राज्य लगभग पचास वर्षों तक अशोक के कमजोर उत्तराधिकारियों के अधीन था ।

19  मौर्य काल में विष्टि किसे कहते थे? - बेगारी
20 मौर्य काल में पाटलिपुत्र को किसने पोलीब्रोथा कहा है?- मेगस्थनीज
21 मौर्य काल में गुप्तचर को क्या कहा जाता था?- गूढ पुरुष
22  अशोक ने कितने स्तूपों का निर्माण करवाया था?- 84000 ( चौरासी हजार)
23 मौर्य साम्राज्य के बाद किसने शासन किया था?- शुंग राजवंश ( पुष्यमित्र)
24 मौर्य वंश ने किस वंश का अंत किया था?- नंद वंश
25 अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा में है?- प्राकृत

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !