mahashivratri puja vidhi- शिवलिंग का राशि के अनुसार पूजा विधान, ज्योतिष महत्व

Bhopal Samachar
भगवान भोलेनाथ परम दयालु तथा संहारक देव है। ब्रम्हाजी सृष्टि उत्पन्न करते है विष्णु पालना तथा शिवजी संहारक है। एक तरह से प्राणी सृष्टि कॊ अंत करने का कार्यभार भगवान भोलेनाथ के पास है। इस कार्य कॊ शिवजी अपने गण यम तथा शनिदेव के द्वारा करते है। 

भगवान भोलेनाथ महाकाल है उनकी आज्ञा से ही काल गतिमान होता है। शनिदेव तथा यमराज प्राणों का हरण करते है जो शिवभक्त होते है काल भी उनपर कृपा करते है। अंत सभी का होता है परन्तु शिवभक्त लोग अकालम्रत्यु नही मरते। जिनकी पत्रिका मॆ ग्रहण योग, कालसर्प योग, बिष योग, चांडाल योग तथा पितृदोष होता है इन सब दुर्योग का निवारण शिवपूजन से ही होता है। 

जिन्हे बार-2 कोर्ट-कचहरी ,अस्पताल, कलेश शासकीय प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है वे भी विधिवत शिवपूजन करें तो भगवान शिव की उनपर कृपा होती है। तथा कष्टों से छुटकारा मिलता है।

मेष -वृश्चिक राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इन राशि वालों कॊ भगवान भगवान मंगलनाथ का पूजन रक्त पुष्प तथा रक्त चंदन से करना चाहिये।मंगलनाथ महादेव का मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थान मॆ है साथ  ही महाकाल भगवान का भी पूजन करें।गन्ने के रस से शिवअभिषेक इन राशि वालों कॊ लाभ देता है। 

वृषभ-तुला राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इन राशि वालों कॊ स्फटिक लिंग का पूजन व अभिषेक दूध व दही से करना चाहिए। भगवान केदारनाथ का भी विधि विधान से पूजन करना चाहिये। 

मिथुन-कन्या राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इस राशि वालों कॊ भाँग -धतूरा इत्यादि से भगवान नागनाथ का पूजन करना चाहिये।भगवान नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात मॆ द्वारका के पास है।

कर्क राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इन राशि वालों के लिये शिव पूजन अति आवश्यक है क्योंकि इनकी राशि का स्वामी चंद्रमा होता है।इसके अलावा इन्हे ओम्कारेस्वर ज्योतिर्लिंग का पूजन करना चाहिये।

सिंह राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है ऐसे जातक कॊ रस ,शहद आदि से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिये।भगवान रामेश्वरम का पूजन करना चाहिये।

मकर-कुम्भ राशि वालों के लिए शिवलिंग पूजा विधि

इन राशि वालो कॊ भगवान काशी विश्वनाथ का पूजन करने के साथ भगवान कालभैरव का पूजन करना चाहिये।शनिदेव का भी अभिषेक पूजन करना चाहिये। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!