मध्यप्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ की घोषणाएं- MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी में कांग्रेस पार्टी से संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद ग्राम पंचायतों, सरपंचों एवं पंचों के लिए क्या-क्या किया जाएगा।

कमलनाथ ने कहा कि, महात्मा गांधी जी का सपना था समान ग्राम स्वराज्य की स्थापना हो, राजीव गांधी जी ने संविधान संशोधन कर पंचायती राज की शुरुआत की ओर सरपंचों को अधिकार दिए। कांग्रेस की सरकार बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और कांग्रेस की सरकार बनते ही पंचायत प्रतिनिधियों को उनके प्रशासनिक अधिकार प्रदान किये जायेंगे। 

इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा कांग्रेस विचारधारा के सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, अभा कांग्रेस के सचिव सहप्रभारीगण संजय कपूर, सी.पी. मित्तल, सुधांशु त्रिपाठी और कुलदीप इंदौरा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र जोशी, विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया डॉ. महेंद्र सिंह चौहान आदि मंच पर उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!