MPCC BHOPAL में पदाधिकारियों के बीच प्रभार आवंटित, पढ़िए कौन क्या काम करेगा- NEWS TODAY

Updesh Awasthee
भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में संगठन को गति और सुचारू रूप से संचालन के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रभाष शेखर को वरिष्ठ नेताओं से समन्वय, संपूर्ण मॉनिटरिंग, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रशासन, मंडलम-सेक्टर कार्य की मॉनिटरिंग, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन को जिला प्रभारियों से समन्वय और मंडलम-सेक्टर कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है। 

सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी को बाल कांग्रेस, वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य, श्रीमती शोभा ओझा को मोर्चा संगठन प्रभारी, जे.पी. धनोपिया को मप्र कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी के अतिरिक्त चुनाव आयोग से संबंधित कार्य, विधिक कार्य, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और राजकुमार पटेल को अभा/ पीसीसी अभियान समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को अभा/ पीसीसी अभियान समन्वय के साथ माननीय प्रदेश अध्यक्ष के दौरा/ कार्यक्रम की सूचना प्रसारण समन्वय की जबावदारी सौंपी गई है। 

वहीं के.के. मिश्रा को मीडिया विभाग का अध्यक्ष, अभय दुबे को राज्य मीडिया समन्व्यक, अभय तिवारी को मप्र कांग्रेस आईटी सेल का अध्यक्ष, पीयूष बबेले को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और मप्र कांग्रेस का मीडिया सलाहकार और श्रीमती विभा बिंदु डागोर को आशा-उषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!