Rojgar Samachar MP- सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की आमंत्रण हेतु परिपत्र

Updesh Awasthee
भोपाल
। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्य को एक परिपत्र जारी करके उनके यहां रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। ताकि अतिथि विद्वानों को आमंत्रित किया जा सके। 

मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों की जानकारी अपडेट करें

डॉ अजय अग्रवाल विशेष कर्तव्य अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा लिखे पत्र में समस्त शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य कहा गया है कि वह शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु सहायक प्राध्यापक, क्रीडा अधिकारी एवं ग्रंथपाल के रिक्त पदों की वस्तुस्थिति पोर्टल पर अपडेट करें। इस प्रक्रिया के लिए लास्ट डेट दिनांक 12 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट की तारीख बदली 

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तारीख बदल दी गई है। पहले यह तारीख 16 से 18 जनवरी थी जिसे बदलकर अब 28 से 30 जनवरी 2023 कर दिया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!