JABALPUR में स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में शीतलहर व तापमान में आ रही लगातार गिरावट के चलते कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जबलपुर में भी कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी सुबह 9 बजे या उसके बाद स्कूलों का संचालन करने के आदेश जारी किए है।

जबलपुर में तापमान में आ रही गिरावट से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सुबह की शिफ्ट में लगने वाली सभी शालाओं का संचालन 4 जनवरी से सुबह 9 बजे या उसके पश्चात करने के आदेश दिए है। आदेश सभी CBSE, ICSE, शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी शालाओं पर लागू होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वी से 12 क्लास के एग्जाम के समय में भी बदलाव किया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 से होने वाली परीक्षा अब 9 बजे से होगी। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाली परीक्षा का समय बढ़ाकर दोपहर एक बजे कर दिया गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !