BHOPAL NEWS- महिला डॉक्टर ने बाइक में टक्कर मारी और उन्हीं के खिलाफ FIR दर्ज करा दी

भोपाल
। मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की अपनी की दादागिरी चलती है। सरकार, पुलिस और प्रशासन सब डॉक्टरों की सुनते हैं। राजधानी में एक महिला डॉक्टर ने अपनी कार से एक बाइक में टक्कर मारी और फिर पुलिस थाने जाकर बाइक वालों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। उधर महिला डॉक्टर की टक्कर से घायल 2 बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है यानी दोनों ने एक दूसरे को टक्कर मारी।

डॉक्टर प्रिया चौरसिया ने थाने में FIR दर्ज कराई

बैरसिया तहसील अंतर्गत गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उपस्वास्थ्य केंद्र कलारा में पदस्थ डा. प्रिया चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ग्राम कलारा के पास से गुजर रही थी, तभी अज्ञात बाइक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। बाइक में पीछे एक और व्यक्ति बैठा था। हादसे के बाद चालक अपनी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

घायल की मौत के बाद खुलासा हुआ

उधर कुछ देर बाद थाने में एक निजी अस्पताल से कलारा के पास गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे दो व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि हादसे में घायल ग्राम बरखेड़ा, अहमदपुर निवासी 50 वर्षीय हरिनारायण लोधी की मौत हो चुकी है। उसके साथी घायल ग्राम रमपुरा निवासी रामनिवास मीना ने पुलिस को बताया कि ग्राम कलारा के पास उनकी बाइक को एक महिला कार चालक ने टक्कर मार दी थी। कार का नंबर डा. प्रिया चौरसिया का निकला। इस आधार पर पुलिस ने महिला डा. के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !