मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारियों की हड़ताल- पढ़िए आज कहां क्या हुआ- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का आज 13वां दिन था। प्रदेश के कई इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। 

भोपाल में अरुण यादव सहित कई कांग्रेसी नेता धरने में शामिल 

राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, स्थानीय विधायक पीसी शर्मा सहित कई नेता स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए। उन्होंने सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की। हालांकि इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने उनसे सवाल भी पूछा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, तब संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया। 

भिंड में संविदा आंदोलन का गीत

भिंड जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक गीत के माध्यम से अपने दर्द को बताने की कोशिश की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसी गीत के माध्यम से चेतावनी भी दी है। यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- कुक्षी में जयस ने हड़ताल का समर्थन किया


शहडोल में स्वच्छता सर्वे के बहाने पंडाल हटाने का षड्यंत्र

शहडोल जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को कमजोर करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अचानक ही स्वच्छता सर्वे अभियान का बहाना बनाकर आज पंडाल हटाये जाने का षड़यंत्र रचा गया। इसके बावजूद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अडिग होकर बैठे रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!