MP WEATHER FORECAST- 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 5 के लिए ठंड का येलो अलर्ट

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति अगले 5 दिनों तक ऐसी ही बने रहने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 11 जिलों में ठंड से खतरा

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना श्योपुर शिवपुरी ग्वालियर एवं दतिया जिला में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा दमोह सागर छतरपुर टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिला में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। 

मध्य प्रदेश मौसम समाचार

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के छतरपुर में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। शहडोल जबलपुर एवं नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान संभाग से काफी अधिक रहा। रीवा एवं इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक। ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम और शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भोपाल में आसमान साफ। मौसम शुष्क। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !