सीएम हेल्पलाइन में इंदौर के दो अधिकारियों की प्रशंसा, मुख्य सचिव ने बधाई दी- MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर
। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आज विभिन्न ज़िलों के आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस द्वारा शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। 

सुश्री सोनी दिनकर एवं ब्रह्म स्वरूप श्रीवास्तव अच्छे अधिकारियों की लिस्ट में

सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिपूर्वक सर्वाधिक शिकायतों के समाधान करने में इंदौर ज़िले के दो अधिकारियों का नाम शामिल हुआ। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री सोनी दिनकर द्वारा 28 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान करने और तहसीलदार श्री ब्रह्म स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा 24 शिकायतों का संतुष्ट पूर्वक समाधान करने के लिए मुख्य सचिव श्री बैस द्वारा बधाई दी गई। दोनों अधिकारियों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक समाधान किया गया। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, श्रमायुक्त मध्यप्रदेश श्री वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्‍नर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी ग्रामीण श्री चंद्रशेखर सोलंकी एवं कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्‍नर श्री मनीष कपूरिया तथा एसपी ग्रामीण श्री बी.एस. विरदे शामिल हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!