MP NEWS- कॉलेजों के जनभागीदारी कर्मचारी नियमितीकरण हेतु MPRKKS चेयरमैन से मिले

Bhopal Samachar
0
भोपाल
। मध्य प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में विगत कई वर्षो से जनभागीदारी सहित अन्य निधियों से कार्य कर रहे कर्मचारियों के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी एकमात्र मांग स्थायीकर्मी योजना से लाभांभित किए जाने को लेकर श्री रमेशचन्द्र शर्मा अध्यक्ष म.प्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति (राज्यमंत्री स्टेटस) से मिले। 

जनभागीदारी कर्मचारी संघ के नीमच जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया है कि मंगलवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तोमर के नेतृत्व में प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्षो ने राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री रमेशचंद्र शर्मा जी से मिलकर कर्मचारियो की समस्याओ के संबंध में अवगत कराया। 

जिसमें बताया गया कि शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी सहित अन्य निधियों से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मध्य प्रदेश शासन की स्थाई कर्मी योजना का लाभ प्रदान करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है परंतु मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा के ओएसडी लंबे समय से दबाकर बैठे हुए हैं। 

जब ओएसडी डॉ. संजय कुमार जैन से कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारी हित में अभिमत देने के लिए निवेदन किया तो डॉ. जैन ने कहां मैं कर्मचारियों के हित में नहीं लिखूंगा और मेरा बस चलता तो इन कर्मचारियों को 2 माह में हटा देता। 

संघ के पदाधिकारियों ने इस बात को राज्य मंत्री रमेश चंद्र शर्मा के सामने रखा जिस पर उनके द्वारा तत्काल कर्मचारी हित में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, मंत्रालय और अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल को पत्र लिखकर उनके द्वारा भेजे गये पत्र के पालन में तैयार प्रस्ताव पर कर्मचारियो की एकमात्र मांग स्थायीकर्मी हेतु आदेश प्रसारित करने हेतु पत्र जारी किया तथा आश्वाशन दिया कि जल्द कर्मचारी हित में आदेश प्रसारित करवाये जायेगें।

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी को हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी नेता

जनभागीदारी कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष सुनील तोमर द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा कर्मवीर शर्मा से मिलकर जनभागीदारी कर्मचारियो की समस्याओ से अवगत कराया जिस पर उनके कर्मचारियो की समस्याओ को सुन उनके निराकरण हेतु कार्यालय में पदस्थ ओएसडी डॉ. संजय कुमार जैन से मिलने को कहा गया लेकिन जब जनभागीदारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिध मंडल संबंधित ओएसडी से मिलकर संघ की मांगो एवं समस्याओ से अवगत कराना चाहा तो उनके द्वारा संघ के पदाधिकारियो से संतोषजनक बात न कर कहा गया कि आप लोगो का कुछ नही हो सकता आप यहां से जा सकते है। 

जिस पर संघ के पदाधिकारियो द्वारा उन्हे पूर्व में जारी हुये आदेशो को दिखाते हुये कर्मचारी हित में निवेदन करना चाहा लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक बात न कर संघ के पदाधिकारियो के साथ अनुचित व्यवहार किया। जिस पर जनभागीदारी कर्मचारी संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया किया है। 

संजय कुमार जैन को नहीं हटाने और कार्यवाही न होने की स्थिति में प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए विवश हो जाने की बात कह रहे हैं  म.प्र सरकार हर वर्ग की समस्याओ के निराकरण के लिये अधिकारियो को धरातल पर भेज वस्तु स्थिति से अवगत होने का प्रयास कर रही है लेकिन जब स्वयं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कार्यालय में जाकर समस्याओ के समाधान हेतु चर्चा करने जाते है तो आयुक्त कार्यालय में कार्यरत ओएसडी संजय कुमार जैन कर्मचारियो की समस्या को सुनने से भी परहेज करते है एवं कर्मचारी विरोधी होकर सरकार की छवि को धुमिल कर रहे है।

इस मौके पर मध्य प्रदेश शासकीय महाविद्यालयीन जनभागीदारी कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। जहां कुछ खास अपडेट भी मिलते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!