MBA पास प्रोफेशनल गर्ल को प्यार चाहिए था, ब्लैकमेलर मिल गया- INDORE NEWS

इंदौर
। MBA पासआउट एक लड़की जॉब कर दिए और पूरे परिवार का खर्चा उठाती है। घर की लाडली बेटी है लेकिन अपने लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर की तलाश के प्रोसीजर में उसने एक ऐसी गलती कर दी जिसके कारण उसकी लाइफ टेंशन से भर गई है। एक्शन की लड़का उसकी लाइफ में आ गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है क्योंकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार नहीं किया था। 

इस मामले में पीड़ित लड़की अपने घर की लाडली बेटी है। समाज में हर कोई उसकी तारीफ करता है क्योंकि एमबीए पास करने के बाद उसने अपने लिए एक अच्छा जॉब लिया और फैमिली की पूरी रिस्पांसिबिलिटी अपने कंधों पर उठा ली। जब थोड़ा खाली समय मिल जाता था तो इंस्टाग्राम यूज कर लेती थी। उम्र 27 वर्ष हो गई है। स्वाभाविक अपने लिए एक बेस्ट लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही थी। 

इंस्टाग्राम पर एक लड़का लंबे समय से उसे फॉलो कर रहा था। सितंबर 2021 में उसने फॉलो बैक रिक्वेस्ट भेजी। लड़की ने एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच चैटिंग हुई मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। बातचीत होने लगी। लड़के ने बताया कि देवास मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पुणे की एक फाइनेंस कंपनी में रिसर्च एनालिस्ट पोस्ट जॉब करता है। 

लड़की ने यहीं पर एक छोटी सी गलती कर दी। लड़के ने जो इंफॉर्मेशन दी, उसे वेरीफाई नहीं किया। लड़के की बात पर विश्वास कर लिया। किसी भी डिसीजन से पहले दोनों ने डेट पर जाने का फैसला लिया। यहां पर लड़के ने लड़की के साथ कुछ फोटो कलेक्ट कर लिए। लड़की को लड़का पसंद नहीं आया लेकिन लड़का एक सनकी इंसान है। 

वह शादी के लिए पीछे पड़ गया। धमकी देने लगा। फिर एक फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल कर दिया। लड़की ने उसे अपने दायरे में रहते हुए कई बार समझाने की कोशिश की परंतु वह मानने के लिए तैयार नहीं था। कई बार रास्ता रोककर परेशान किया। 

कुल मिलाकर हंसती खेलती जिंदगी में तनाव भर गया। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो लड़की पुलिस के पास पहुंची परंतु रियल पुलिस, सावधान इंडिया की पुलिस जैसी नहीं होती। पहली बार में मामला दर्ज नहीं किया। दूसरी बार फोटो वायरल हुई तब मामला दर्ज हुआ लेकिन अभी भी लड़के को पकड़ा नहीं गया है। तनाव बरकरार है। 

मोरल ऑफ द स्टोरी यह है कि अपने लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर सर्च करना बुरी बात नहीं है लेकिन किसी अनजान व्यक्ति की बात पर विश्वास करने से पहले वेरीफिकेशन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए किसी ना किसी एक्सपीरियंस होल्डर की जरूरत होती है। यदि लड़कियों को लगता है कि उनके माता-पिता उनके लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर का डिसीजन नहीं ले पाएंगे तो उन्हें अपनी किसी सहेली के माता-पिता या किसी दूसरे विश्वसनीय व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !