DAVV CUET एडमिशन 2022 डेट एक्सटेंडेड, MBA MCA में डायरेक्ट एडमिशन- TODAY NEWS

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की एडमिशन सेल ने CUET (PG) 2022 में एडमिशन के लिए फर्स्ट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को 29 अक्टूबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है।

इसी के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने CUET (UG) 2022 में ADMISSION के लिए सेकंड काउंसलिंग के लिए गाइडलाइन एवं शेड्यूल जारी कर दिया है। सेकंड राउंड की काउंसलिंग के लिए दिनांक 28 अक्टूबर 2022 से 4 नवंबर 2022 तक का निर्धारित किया गया है।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) में MBA एवं MCA कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन दिया जा रहा है। MBA और MCA में एडमिशन के लिए दिनांक 13 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। काउंसलिंग एवं एडमिशन प्रोसेस दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

इन कोर्सेस में आवेदन के लिए योग्यता, डाक्यूमेंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.dauniv.ac.in एवं www.cdoedavv.ac.in पर विजिट करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !