BHOPAL NEWS- वर्षा राउत सुसाइड मामले में आईटीआई शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी में विवाहित महिला वर्षा राउत की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के बाद उसके पति राजेंद्र राउत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। महिला वर्षा राऊत ब्यूटीशियन थी और पांढुर्णा जिला छिंदवाड़ा की रहने वाली थी। उनका पति राजेंद्र राऊत आईटीआई में शिक्षक है। इन दोनों की एक बेटी प्रास्वी (उम्र 3 साल) थी। यह परिवार कटारा हिल्स एलआईजी आठ में रहता है। इंस्पेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 3 महीने पहले वर्षा, अपनी मां ममता अहीरे के पास रूप नगर में रहने चली गई थी। 

बुधवार को ममता अपनी बड़ी बेटी के पास चली गई थी और घर पर वर्षा अपनी 3 वर्षीय बेटी प्रास्वी के साथ थी। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने गुरुवार सुबह 7:00 बजे वर्षा को देखा था। सुबह 9:00 बजे जब ममता वापस लौट कर घर आई तब 30 वर्षीय वर्षा और 3 वर्षीय प्रास्वी के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था परंतु पुलिस का मानना था कि वर्षा ने सुसाइड किया है। उसके परिवार वालों के बयान लेने के बाद वर्षा के पति राजेंद्र राऊत के खिलाफ वर्षा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !