MPPSC NEWS- व्याख्याता मनोविज्ञान इंटरव्यू का रिजल्ट, कटऑफ और चयन सूची

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग में भर्ती के लिए आयोजित व्याख्याता मनोविज्ञान परीक्षा प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा कर दिया है। इंटरव्यू का रिजल्ट, कट ऑफ और चयन सूची जारी कर दी गई है। 

इंटरव्यू में सोनल चौकी कर ममता अहिरवार आशुतोष कुमार कादेरे काशिफा खान प्रीति ठाकुर मुस्कान वर्मा उदिता शर्मा अरुणा खत्री बुशरा खान और बुलबुल राज शामिल हुए थे। उपरोक्त में आशुतोष कुमार को छोड़कर सभी महिलाएं हैं। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया कि सामान्य वर्ग में कट ऑफ 81 और सामान्य महिला वर्ग में कट ऑफ 80 रहा। इस प्रकार सामान्य वर्ग में अरुणा खत्री और सामान्य वर्ग की सीट पर पिछड़ा वर्ग की मुस्कान वर्मा का चयन किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!