BHOPAL NEWS- गर्भवती महिलाओं की ओपीडी और प्रसव हमीदिया हॉस्पिटल में शुरू

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हमीदिया हॉस्पिटल में एक लंबी प्रक्रिया के बाद सुल्तानिया लेडीज हॉस्पिटल शिफ्ट हो गया है। अब हमीदिया हॉस्पिटल कैंपस में ही गर्भवती महिलाओं की ओपीडी और प्रसव प्रक्रिया हो सकेंगी। 

बताया गया है कि सुल्तानिया लेडीज हॉस्पिटल में अब कुछ नहीं होगा। हमीदिया हॉस्पिटल में सुबह 8:00 बजे से दोपहर लंच टाइम तक ओपीडी चलेगी। ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिला मरीज सुल्तानिया न पहुंचें, इसके लिए सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे आसपास के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को सूचना दें कि वहां से रेफर होने वाले मरीजों को अब सुल्तानिया अस्पताल के बजाय हमीदिया भेजा जाए।

हमीदिया कैंपस में सुल्तानिया लेडीज हॉस्पिटल 

  • बी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी की व्यवस्था है।
  • ग्राउंड फ्लोर पर ही ओपीडी के ठीक सामने वाले हॉल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • डिलीवरी और ऑपरेशन वाली महिला मरीजों के लिए सेकेंड फ्लोर पर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। मरीज लिफ्ट से ऊपर जा सकेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!