GWALIOR NEWS- गैराज संचालक ने खुद को गोली मारी, मौत

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक गैराज संचालक ने अपने ही गैराज में कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौत से कुछ देर पहले ही तिघरा से पिकनिक मनाकर घर लौटा था, लेकिन अचानक उसने यह कदम क्यों उठा लिया यह कोई नहीं समझ नहीं पा रहा है। 

मौत से पहले पत्नी से बात की थी। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक का एक दोस्त उसकी पत्नी को यह बताने आया कि पति उसे बुला रहा है। पत्नी गैराज पहुंची तो घटना का पता लगा।तत्काल घायल को मुरार जिला अस्पातल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पर कर्ज होने और एक कर्जदार द्वारा उसकी दो लग्जरी कार छीनकर ले जाने का पता लगा है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

ग्वालियर शहर के कुम्हारपुरा निवासी 35 वर्षीय आशीष राठौर पुत्र हरिसिंह राठौर गैराज संचालक है। सिरोल के हुरावली स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास उसका राठौर गैराज नाम से गैराज है। आशीष ने करीब 8 साल पहले लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चे हैं बेटा केन्द्रीय विद्यालय में सेकेंड क्लास में पढ़ता है। बेटी छोटी है। आशीष पर कुछ समय से कर्ज था। जिसके चलते एक कर्जदार लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह उसकी दो लग्जरी कार भी छुड़ाकर ले गया था। इसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में था। 

रविवार को मौसम अच्छा था तो आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ तिघरा पिकनिक मनाने गया था। हालांकि घर पर किसी को इस बारे में कुछ नहीं पता है। यह उसकी मौत के बाद उसके दोस्तों ने बताया है। तिघरा पर पिकनिक मनाकर लौटने के बाद वह घर न आते हुए सीधे गैराज पर पहुंच गया। यहां उसने डेंटिंग के लिए आई एक कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक का एक दोस्त घर आया और आशीष की पत्नी से कहा कि आशीष उसे बुला रहा है। पत्नी गैराज पहुंची तो पति कार में लहूलुहान मिला। उसके बाद उसे जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आशीष ने अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म करने से पहले पत्नी से बात की थी। मौत से करीब आधा घंटा पहले उसने पत्नी को कॉल किया था। उसे गैराज पर होने की बात कही साथ ही बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा था। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली थी। परिजन से उसके कर्ज में होने का पता लगा है। एक कर्जदार उसकी लग्जरी कार भी छुड़ाकर ले गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!