small business ideas- 20000 पूंजी से शुरू कीजिए बड़े ब्रांड का सफर, ₹2000 रोज तो पहले संडे से...

Updesh Awasthee
यदि आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं है लेकिन आप चाहते हैं कि आपका एक ब्रांड इस्टैबलिश्ड हो जाए तो आपको एक ऐसा काम करना होगा जो कम इन्वेस्टमेंट में शुरू होता हो, मार्केट में जिसकी हमेशा डिमांड बनी रहती हो, जिसमें एक ग्राहक बार-बार आपसे संपर्क करें और प्रॉफिट होने पर जिसे बड़ा बनाने की गुंजाइश हो। 

Car washing service at home

सर्विसेस एक ऐसा सेक्टर है जिसमें आपका व्यवहार और आपकी पॉलिसी आपको एक ब्रांड बना सकती है। भारत के ज्यादातर शहरों में यह बिजनेस ऑर्गेनाइज नहीं है। आपको इसे ऑर्गेनाइज करना है। हम बात कर रहे हैं कार वॉशिंग सर्विस एट होम। इसमें आप अपने ग्राहक के घर जाकर उसकी कार को क्लीन करेंगे। वॉशिंग करेंगे। इसके लिए आपको एक असिस्टेंट हायर करना पड़ेगा। उसके लिए एक यूनिफार्म भी चाहिए। 

कार वाशिंग से संबंधित सभी इक्विपमेंट्स ₹20000 तक में आ जाते हैं। आप अपनी बाइक पर लेकर जा सकते हैं। इसकी डिमांड हमेशा बनी रहेगी क्योंकि लोग छुट्टी के दिन अपनी कार वॉश करवाने के लिए किसी वॉशिंग सेंटर पर खड़े रहना पसंद नहीं करते। यदि उन्हें उनके घर पर सर्विस मिलती है तो उन्हें अच्छा लगता है। यदि कोई ब्रांडेड कंपनी का एंप्लॉय यूनिफॉर्म में उनके घर पर आकर कार वॉश करता है तो सोसाइटी में रेपुटेशन भी बढ़ जाती है। 

बस आपकी सर्विस अच्छी होनी चाहिए। अपने ग्राहकों के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा होना चाहिए। एक कप कॉफी खत्म होते-होते कार क्लीन हो जाती है। 1 दिन में कम से कम 10 ग्राहकों को सर्विस दे सकते हैं। जब आर्डर बढ़ने लग जाएंगे तो असिस्टेंट एंप्लाइज की संख्या भी बढ़ा सकते हैं। धीरे-धीरे आपकी यह सर्विस आपके छोटे से शहर का बड़ा ब्रांड बन जाएगी। 

साल 2022 में जब हमने पहली बार लोगों को यह बिजनेस आइडिया दिया था तो 70000 से ज्यादा लोगों ने इसको पढ़ा और कई लोगों ने यह बिजनेस शुरू किया। 2025 में Car Cleaning Services At Home अथवा Doorstep Car Wash का मार्केट साइज 11000 करोड़ से अधिक हो गया था। 2034 तक इसका मार्केट साइज 19000 करोड़ पार कर जाने की उम्मीद है। यह बिजनेस हर साल औसत 7% की दर से बढ़ रहा है। 

दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में, इंदौर, भोपाल, नागपुर, ग्वालियर, जयपुर, लखनऊ, कोयंबटूर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी अब इस सेवा की मांग और उपलब्धता तेजी से बढ़ रही है। 

मतलब मार्केट बन चुका है। अब आपको अपनी सर्विस के बारे में ग्राहकों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होगी। मार्केट में ग्राहक तैयार है बस आपको अपनी सर्विस शुरू करनी है। यही मौका है जब बहुत तेजी से एक बड़े क्षेत्र पर कब्जा किया जा सकता है। एक बार किसी दूसरे ने सर्विस देना शुरू कर दिया तो फिर आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!