मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र नहीं होगा, नई तारीख की अधिसूचना जारी- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में मौसम के आधार पर विधानसभा के सत्रों का आयोजन किया जाता था। ग्रीष्मकालीन सत्र, शीतकालीन सत्र और मानसून सत्र परंतु इस साल मानसून सत्र नहीं होगा। इसकी तारीख बदल दी गई है। आप इसे मध्यप्रदेश विधानसभा का फेस्टिवल सेक्शन कह सकते हैं। 

मध्यप्रदेश विधानसभा की अधिसूचना

मध्य प्रदेश के राज्यपाल महोदय श्री मंगू भाई पटेल की ओर से विधानसभा सचिवालय मध्यप्रदेश द्वारा अधिसूचना (दिनांक 18 जुलाई, 2022  (आषाढ़ 27, 1944)) जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि क्रमांक 12420/मप्रविस-15/ विधान / 2022 विधान सभा सचिवालय द्वारा दिनांक 21 जून, 2022 (ज्येष्ठ 31, 1944) को जारी अधिसूचना क्रमांक 10702/मप्रविस-15/विधान /2022 के स्थान पर राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित पुनरीक्षित आदेश दिनांक 18 जुलाई, 2022 सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है। 

“संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, एतद् द्वारा इस राज्य की विधान सभा को सोमवार, दिनांक 25 जुलाई, 2022 के स्थान पर अब मंगलवार, दिनांक 13 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11.00 बजे भोपाल में समवेत् होने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

संक्षिप्त सारांश एवं निष्कर्ष
निष्कर्ष यह है कि मानसून सत्र का आयोजन नहीं होगा। विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र दिनांक 13 सितंबर 2022 से प्रारंभ होगा और दिनांक 17 सितंबर 2022 तक के लिए निर्धारित किया गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!