DAVV NEWS - बीएसडब्ल्यू 1st Year स्टूडेंट्स एवं वोकेशनल परीक्षा के संबंध में सूचना

Updesh Awasthee
इंदौर
। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की ओर से पत्र क्रमांक 1392 द्वारा BSW प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम से "पाठ्यक्रम शीर्षक" को विलोपित कर दिया गया है एवं पत्र क्रमांक 1393 द्वारा महाविद्यालयों को तीन शिफ्ट में पेपर आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाले आधार पाठ्यक्रम की परीक्षा में से BSW 1st Year "पाठ्यक्रम शीर्षक" को प्रश्न पत्र में से विलोपित कर दिया गया है। 

इसके साथ ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के संबंधित ऐसे महाविद्यालय जहां मात्र 1 या 2 शिफ्टों में ही परीक्षा संचालित हो रही है। उन परीक्षा केंद्रों को वोकेशनल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र की दिनांक को, अपने केंद्र के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम अनुसार 3 शिफ्टों में परीक्षाएं आयोजित करना अनिवार्य है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!