BHOPAL NEWS- पंचवटी कॉलोनी वाले बिल्डर को उम्रकैद, 250 फर्जी प्लॉट बेचे थे

Updesh Awasthee
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फर्जी पंचवटी कॉलोनी बनाकर 250 प्लॉट बेचने वाले बिल्डर रमाकांत विजयवर्गीय को भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

रमाकांत वाजपेई पर आरोप था कि उसने पंचवटी कॉलोनी के नाम से एक फर्जी कॉलोनी बनाई और 250 लोगों को उसमें प्लॉट भेज दिए। कुल 107 करोड रुपए का घोटाला किया गया। ग्राहकों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी प्लॉट खरीदने के लिए खर्च कर दी थी। कोहेफिजा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। 

भोपाल कोर्ट के 7th एडीजे डॉक्टर धर्मेंद्र टांडा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद रमाकांत विजयवर्गीय को दोषी घोषित किया और 250 लोगों के साथ अपराध करने के जुर्म में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!