BHOPAL NEWS- राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए साप्ताहिक शिविर

Updesh Awasthee
भोपाल
। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अनूठी पहल की है। अब प्रत्येक गुरूवार को जनसुनवाई की तर्ज पर 2 घंटे का राजस्व शिविर लगाया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक इस शिविर में नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे। यह शिविर भोपाल जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लगेंगे।

कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि यह शुरूआत तत्काल इसी गुरूवार यानि 19 मई से ही होगी। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी गंभीरता से शिविर का संचालन करें और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!