SI से रिश्वत वसूल रहा रेंजर गिरफ्तार, शहडोल में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई- MP karmchari news

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश
के शहडोल जिले में लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के रेंजर महेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने रेंजर महेंद्र सिंह यादव को, सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत तिवारी से ₹50000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महेंद्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शहडोल में वन विभाग के रेंजर ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को अवैध रेत बताकर जप्त कर लिया था 

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता एवं पुलिस डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत तिवारी के परिचित अरविंद सिंह परिहार अपना व उनका ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिनांक 6 अक्टूबर 21 को ग्राम ठेगहरा में अपने खेत से घर की छपाई के लिए मिट्टी लेने गया थे। इस दौरान वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के कर्मचारियों ने दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को रेत के अवैध उत्खनन के आरोप में जब्त कर लिया था।

MP NEWS- वन विभाग का रेंजर पहले ₹50000 रिश्वत मांगी फिर ₹200000 मांगने लगा

लोकायुक्त को मिली शिकायत के अनुसार सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत तिवारी ने स्थिति स्पष्ट की परंतु वन विभाग के रेंजर महेंद्र यादव ट्रैक्टर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। रेंजर महेंद्र यादव ने प्रति ट्रैक्टर 50-50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और नहीं देने पर दोनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध रेत चोरी का केस बना दिया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने रेंजर से बात की तो उसने कहा कि, अब तो 50-60 हजार से कुछ नहीं होगा, डेढ़-दो लाख रुपए देना होगा, तभी कुछ हो पाएगा। बात तय कर मामले की शिकायत लोकयुक्त रीवा में की गई।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा गोपाल सिंह धाकड़ ने शिकायत के सत्यापन की कार्रवाई की। शिकायत सत्यापित होने पर टीम बनाकर छापामार कार्रवाई के लिए भेजा गया। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने रेंजर को पकड़ लिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!