MP IAS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पद-स्थापना सूची आदेश जारी किए हैं। 

धरणेन्द्र कुमार जैन- राज्यपाल के उप सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री धरणेन्द्र कुमार जैन संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन उप सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिये) को राज्यपाल के उप सचिव पद पर पदस्थ किया है। 

कृष्ण देव त्रिपाठी- संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

श्री कृष्ण देव त्रिपाठी संचालक म.प्र. राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य (केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिये) पदस्थ किया है।

श्रीमती सुरभि गुप्ता- राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी का अतिरिक्त प्रभार

श्रीमती सुरभि गुप्ता अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक म.प्र. राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर- उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

राज्य शासन द्वारा सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, भाप्रसे (2018), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुलताई, जिला बैतूल को अस्थाई रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!