INDORE NEWS- नया फ्लैट खरीदा था, गृह प्रवेश से पहले संदिग्ध मौत, युवक की लाश फांसी पर झूलती मिली

इंदौर।
मोबाइल कंपनी में काम करने वाले 37 वर्षीय विनोद सोलंकी ने हाल ही में नया फ्लैट खरीदा था। शिफ्ट होने से पहले उसमें फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी फ्लाइट में विनोद की डेड बॉडी फांसी पर झूलती हुई मिली है। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है और पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। 

पुलिस के मुताबिक घटना शिवालिक परिसर की है। यहां चितावद में रहने वाले विनोद (37) पुत्र प्रकाश सोलंकी का शव मिला है। रिश्तेदारों ने बताया कि विनोद मोबाइल कंपनी में काम करता था। सोमवार को उसने छुट्‌टी ली थी। शाम को पत्नी चांदनी उसे कॉल कर रही थी लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने देवर सुजीत को फोन करके स्थिति के बारे में बताया। कुछ समय बाद सबसे बड़ा भाई अनिल, विनोद की पत्नी चांदनी को लेकर शिवालिक परिसर पहुंचा। यहां विनोद फंदे पर लटका था।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस का कहना है कि विनोद कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। उसका 10 साल का बेटा है। हाल ही में उसने फ्लैट खरीदा और फर्नीचर का काम चल रहा था इसलिए पैसे की परेशानी नहीं थी। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही शायद कुछ पता चलेगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !