ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूक्रेन से भारतीयों को निकालने रोमानिया जाएंगे, सरकार ने विशेष दूत बनाया - MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर।
भारत सरकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित चार नेताओं को युद्ध क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में तैनात किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को युद्धभूमि यूक्रेन के पास रोमानिया में तैनात किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि हम दवाओं के साथ मानवीय सहायता यूक्रेन भेजेंगे। भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अगर ज़रुरत पड़ेगी तो हम भारतीय वायुसेना की भी मदद लेंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद करने विशेष दूत तैनात

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज प्रेस को बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में हमने विशेष दूत तैनात करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, वीके सिंह पोलैंड जाएंगे एवं यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ समन्वय और निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

दिल्ली में पत्रकारों के समक्ष विवरण प्रस्तुत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब तक, लगभग 1,400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें आ भारत आ चुकी हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) से चार उड़ानें और बुडापेस्ट (हंगरी) से दो उड़ानें आई हैं। 

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय की अपील

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 'हम सभी भारतीय नागरिक और छात्रों से आग्रह करते हैं कि आप  पश्चिमी यूक्रेन की तरफ़ जाएं। आप वहां पर सीधे बॉर्डर की तरफ़ ना जाए। बॉर्डर पर बहुत भीड़ है। हम अनुरोध करते हैं आप नज़दीकी शहर में जाए। आप वहां पर रुके हमारी टीमें वहां पर मदद करेंगी। 

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में 20000 या इससे अधिक नागरिकों के फंसे होने के समाचार मिले हैं। बीते रोज कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की सीमा पर परेशानी के बारे में बताया गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!