MP NEWS- खरगोन में हजारों भाजपाई सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन किया

भोपाल
। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के पास पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कई रास्ते होते हैं परंतु शायद खरगोन के भाजपा नेताओं की सत्ता और संगठन में सुनवाई नहीं हो रही, इसीलिए हजारों भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया। 

भाजपा नेता के घर डकैती का मामला, पूरे परिवार को बंधक बनाया था 

मामला मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह शहर का है। यहां दिनांक 10 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि एरन के यहां दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। रवि ऐरन गल्ला व्यापारी भी है। लुटेरों ने पूरे परिवार को बंधक बनाया और 1100000 रुपए नगद एवं घर में मौजूद जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस इस मामले में लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई। इसी बात से भाजपा कार्यकर्ता है और बड़वाह शहर के व्यापारी नाराज हो गए। 

केवल सरकार विरोधी नारे नहीं लगे 

खरगोन जिले के बड़वा है शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन स्पष्ट रूप से सरकार के खिलाफ है। भाजपा नेता के यहां लूट हुई। पुलिस लुटेरों को पकड़ नहीं पाई। सत्ता और संगठन में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए भाजपा नेता की मदद नहीं की। इसीलिए तो भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा। यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी में बगावत का संकेत है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !