BHOPAL CORONA NEWS- 1 विधायक, 9 पुलिसकर्मी, 47 बच्चों सहित 863 पॉजिटिव

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बाद विधायक पीसी शर्मा संक्रमित हो गए। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले 24 घंटे में भोपाल के 9 पुलिस कर्मचारियों सहित कुल 863 नागरिक संक्रमित हुए हैं। इनमें 47 बच्चे भी हैं।

BHOPAL SAMACHAR- बच्चों में फैल रहा है कोरोनावायरस 

मेट्रो सिटी भोपाल के बच्चों में भी कोरोनावायरस का संक्रमण फैल रहा है। भोपाल में बुधवार को पॉजिटिव आए 863 नए कोरोना मरीजों में 47 बच्चे हैं। इनमें आठ महीने की एक बच्ची भी है। यही नहीं, 01 जनवरी से 12 जनवरी तक 18 साल तक के 240 से ज्यादा बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 

शादी से पहले दुल्हन पॉजिटिव, सात फेरों पर प्रतिबंध

26 वर्षीय युवती नेपाल से 6 जनवरी को कोलार आई थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया है कि उसकी आठ जनवरी को शादी होनी थी, जो अटक गई है। यह युवती ऑस्ट्रेलिया और लड़का नीदरलैंड में नौकरी करता है। लड़का यहां अपने माता-पिता के पास आया है।

BHOPAL COVID-19 REPORT- खतरे की घंटी बज गई

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि संक्रमण की दर 12% पर पहुंच गई है, यानी कि प्रत्येक 100 में से 12 सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 3187 हो गई है। इनमें से ज्यादातर होम आइसोलेशन में है। यह आंकड़े बताते हैं कि स्वेच्छा से घरों में वापस लौट जाने का वक्त आ गया है। नहीं तो वायरस आपको अस्पताल भेज सकता है।

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर- 1 दिन में 6 मौतें

जबलपुर में एक दिन में तीन, ग्वालियर में दो और विदिशा में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। ग्वालियर में 25 वर्षीय विवाहित महिला की मृत्यु हो गई। वह गर्भवती थी। प्रसव के दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कारण अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। 

एमपी कोरोना रिपोर्ट- 24 घंटे में 3639 पॉजिटिव

सागर जिले के तीन स्कूलों में भी 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश भर में बुधवार को 3639 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में भोपाल में 863 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में 1104 और जबलपुर में 277 केस आए हैं। ग्वालियर में 635 और सागर में 133 पॉजिटिव आए हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !