INDORE NEWS- सारा अली खान वाली बाइक चोरी की थी!, इन्वेस्टिगेशन शुरू

0
इंदौर
। बॉलीवुड फिल्म लुका-छुपी-2 की शूटिंग के दौरान फिल्म मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एवं सारा अली खान को एक सीन की शूटिंग के दौरान जो बाइक उपलब्ध कराई थी। उसकी इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। संभव है वह बाइक चोरी की हो, क्योंकि उस पर जिस नंबर का उपयोग किया गया था वह एक्टिवा का नंबर है। 

एक्टिवा स्कूटर क्रमांक MP-09 UL 4872 के मालिक जय सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि फिल्म लुका-छुपी-2 की शूटिंग के दौरान जिस बाइक पर एक्टर विक्की कौशल ने सारा अली खान को बिठाकर सीन फिल्माया था, उस बाइक पर उनके एक्टिवा स्कूटर का नंबर यूज़ किया गया है। जय सिंह यादव ने नियमानुसार कार्यवाही का निवेदन किया है। 

इस मामले के सामने आते ही बड़ा प्रश्न यह उपस्थित हो गया कि फिल्म मेकर्स ने फर्जी नंबर का उपयोग क्यों किया। जिस बाइक का उपयोग किया गया था, उसका अपना नंबर क्या था। क्या वह बाइक चोरी की है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है परंतु समाचार लिखे जाने तक फिल्म के सीन में उपयोग की गई बाइक को जप्त नहीं किया जा सका है और ना ही कोई FIR दर्ज की गई है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!