BHOPAL NEWS- फल व्यापारी पर प्यार में धोखे का आरोप, FIR दर्ज

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 37 साल की महिला डेंटिस्ट में फल व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने व्यापारी पर प्यार में धोखे का आरोप लगाया है। बताया है कि दोनों 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। अब शादी से मुकर गया है। 

यह मामला जहांगीराबाद थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह तलैया इलाके में रहती है। 2014 में उसकी शादी हुई थी। 1 साल के अंदर दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ गई और दोनों अलग हो गए। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पति से अलग होने के बाद वह फल खरीदने के लिए मोहम्मद जावेद की दुकान पर नियमित रूप से जाती थी। 

इसी दौरान मोहम्मद जावेद ने उसे प्रभावित करना शुरू किया। पहले दोस्ती की और फिर शादी के लिए प्रपोज किया। सन 2018 में पहली बार मोहम्मद जावेद ने शादी का वादा करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं। तलाक का मामला खत्म होने के बाद शादी करने का वचन दिया था। इसके बाद दोनों 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रहे। अब मोहम्मद जावेद ने शादी से इनकार कर दिया है। 

पुलिस ने का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद मोहम्मद जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया और शिकायत सही पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !