चंडीगढ़ से पंजाब में बदलाव की शुरुआत हो गई: सीएम अरविंद केजरीवाल- PUNJAB ELECTION NEWS

नई दिल्ली।
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री हुई है और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि अकाली दल को मात्र 01 सीट पर जीत हासिल हुई है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल का बयान

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि,"अब पंजाब बदलाव के लिए तैयार है" आम आदमी पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,"चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है, 'चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है"।

इसी के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ के निकाय चुनावों में "आप" के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए वोटरों का आभार माना है। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है 'चंडीगढ़ के लोगों ने आज अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति में, उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है। इसके लिए चंडीगढ़ के एक-एक वोटर को तहे दिल से शुक्रिया। यह जीत इस बात का संकेत है कि अगर विकल्प हो तो लोग 'ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति' को मौका देना चाहते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !