MP NEWS- एक और IAS अफसर कोरोना पॉजिटिव

भोपाल
। जबलपुर कमिश्नर बी चंद्रशेखर के बाद भोपाल में इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के कमिश्नर पी नरहरि भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उधर जबलपुर में कमिश्नर के स्टेनो भी संक्रमित पाए गए। मुंबई से खबर आ रही है कि करण जौहर की पार्टी से वापस लौट कर आई करीना कपूर और अमृता अरोड़ा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

भोपाल में RTPCR की संख्या बढ़ा दिया जाने के बाद से संक्रमित नागरिकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले रिपोर्टर भोपाल में 73 नागरिक संक्रमित थे। इंदौर में संख्या 55 है लेकिन 5 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु वाले 11 बच्चे शामिल हैं। निश्चित रूप से यह चिंता की बात है। मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 161 हो गई थी। रिकवरी रेट 99% से घटकर 98% रह गया है। 

भोपाल शहर में बैरागढ़, कटरा, मिनाल रेसीडेंसी और अन्य जगह से कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें दूसरी जगह से बैरागढ़ मिनाल रेसीडेंसी अस्पताल में जॉइन करने आई एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में ही भर्ती कराया गया।

ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में एक ही परिवार के दो बुजुर्ग 76 वर्षीय पुरुष और 68 वर्षीय महिला भी संक्रमित आए है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को काटजू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कटारा में दो लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। एक अन्य संक्रमित 32 वर्षीय युवक प्रोफेसर कॉलोनी का है। इनमें अधिकतर की महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की ट्रेवल हिस्ट्री है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !