BHOPAL NEWS- लड़की की कथित रंगदारी का वीडियो वायरल

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस बार एक लड़की की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की ने एक युवक ने टक्कर मारी और फिर उतर कर उसके साथ मारपीट भी की। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में एक लड़की बीच रास्ते में एक युवक से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रही है। थोड़ी देर बाद उस लड़की ने युवक को सरेआम थप्पड़ मार दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में युवक की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। 

वीडियो वायरल करने वाले लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि युवती ने हेड फोन लगाया हुआ था और वह स्कूटी चला रही थी। उसने अपनी स्कूटी से युवक ने टक्कर मार दी फिर नीचे उतर कर उसके साथ झगड़ा करने लगी। थोड़ी देर बाद उसे थप्पड़ मार दिया। चांटा खाने के बाद लड़का लड़की से माफी मांगता हुआ दिखाई दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!