अरविंद केजरीवाल ने कहा: दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्ति कार्यक्रम शुरू करेंगे - Arvind Kejriwal news

नवेलिम (गोवा)।
भारत की राजधानी दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को श्री केजरीवाल गोवा राज्य में थे। उन्होंने कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की एवं चुनाव की रणनीति बनाई।

गोवा राज्य की प्रत्येक महिला को ₹1000 प्रति माह सहायता

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में आई तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह नकद सहायता दी जाएगी। महिलाओं के लिए गृह आधार लाभ 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।'

हम जनता को उसका अधिकार देते हैं: सीएम अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, दूसरे दलों का कहना है कि केजरीवाल लोगों को मुफ्त उपहार दे रहे हैं। अब तक सिर्फ मंत्रियों को ही टैक्सपेयर्स के पैसे पर मुफ्त उपहार मिलता था। नेताओं को जो मिल रहा है वह मुफ्त है, लोगों को जो मिल रहा है वह उनका अधिकार है। अरविंद केजरीवाल से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Arvind Kejriwal news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !