कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में किसी से गठबंधन नहीं करेगी: प्रियंका गांधी - uttar pradesh news

Updesh Awasthee
लखनऊ
। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान कर दिया है कि वह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। इसी के साथ इस बात का ऐलान भी हो गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी फैसले प्रियंका गांधी द्वारा लिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी फैसले प्रियंका गांधी लेंगी

बुलंदशहर में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे कई लोगों ने कहा कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे। 

यूपी चुनाव से कांग्रेस पार्टी का भविष्य निर्धारित होगा

उल्लेखनीय है कि इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से सक्रिय हुई हैं। वह ग्राउंड जीरो तक जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं और कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के फार्मूले के फेल हो जाने के बाद प्रियंका गांधी की सक्रियता कांग्रेस पार्टी के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी का भारत में भविष्य निर्धारित करेंगे। राजनीति से जुड़ी खबरों के लिए कृपया political news Hindi पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!