MP government job- जिला न्यायालयों में असिस्टेंट ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर की 1255 वैकेंसी

जबलपुर
। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना पर स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 3 इंग्लिश नॉलेज के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। 

ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30 नवंबर 2021 से प्रारंभ होंगे एवं लास्ट डेट 30 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि एवं मुख्य परीक्षा की तिथि आवेदन प्रक्रिया के बाद में अधिसूचित की जाएगी। 
1. स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए- 108 पद
2. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए- 205 पद 
3. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए- 11 पद
4. असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए- 910 पद
5. असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के लिए- 21 पद 

मध्य प्रदेश स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड 3 भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा 
उम्मीदवार यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
CPCT स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
नियमानुसार आरक्षण लागू किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा केवल पात्रता के लिए होगी।
प्रारंभिक परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन करने से पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर ऑफिशल नोटिफिकेशन (12-11-2021 Advertisement to the posts of Stenographer Grade-2, Stenographer Grade-3, Stenographer Grade-3 (Court Manager Staff), Assistant Grade-3 & Assistant Grade-3 (English Knowing) for District Courts of M.P. year-2021) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !