कौटिल्य एकेडमी में स्टूडेंट्स की करोड़ों रुपए फीस का हिसाब नहीं मिला- INDORE NEWS

0
इंदौर
। कौटिल्य एकेडमी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर के सूत्रों ने बताया कि कौटिल्य एकेडमी द्वारा हर साल 6 करोड रुपए स्टूडेंट से फीस के रूप में लिए गए लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं रखा। कुल कितनी बेहिसाब रकम मिली है इसका खुलासा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद हो पाएगा।

आयकर अफसरों को लोन संबंधी कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं, जिनसे बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है। विभाग ने इस आधार पर बांदा में मंगलसिंह नामक व्यक्ति के यहां छापामारी की है। इस कार्रवाई में कैश लोन और बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। 

आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर के अलावा उत्तरप्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के ज्यादातर ठिकानों पर चलती रही। आयकर सूत्रों का कहना है कि फेस में गड़बड़ी और टैक्स चोरी के अलावा बेनामी संपत्ति का हिसाब मिलने की भी संभावना है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!