BJP MLA ने घर आए दिग्विजय सिंह को पानी तक नहीं पूछा, कांग्रेसियों के लिए बनाई हलवा-पूड़ी भाजपाइयों को खिलाईं

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके समर्थकों के लिए बनवाई हलवा-पूड़ी अपने ही समर्थकों को खिला दीं। भूखे प्यासे कांग्रेसी आधे घंटे तक सड़क पर राम धुन गाते रहे और फिर वापस चले गए। विधायक ने पीने के लिए पानी तक नहीं भेजा। 

दिग्विजय सिंह बीच सड़क पर आधे घंटे तक राम धुन गाते रहे

घुटना तोड़ पॉलिटिक्स के चलते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान के विरोध में उनके घर 1 घंटे तक राम धुन गाने के लिए आ रहे थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह रामेश्वर शर्मा के सरकारी आवास की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 200 मीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आगे नहीं जाने दिया। दिग्विजय सिंह अपने समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठ गए और आधे घंटे तक राम धुन गाते रहे।

भाजपा विधायक ने हलवा-पूड़ी क्या, पानी तक नहीं पिलाया 

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऐलान किया था कि वह राम धुन के लिए आने वाले दिग्विजय सिंह का स्वागत करेंगे। कहा था कि सनातनी परंपरा है श्रीराम धुन में पधारे हर भक्त को प्रसाद अवश्य दिया जाता है, चाहे भक्त के भेष में असुर ही क्यों न हो लेकिन आधे घंटे तक दिग्विजय सिंह उनके दरवाजे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बैठे रहे। प्रसाद तो दूर की बात भाजपा विधायक ने पीने के लिए पानी तक नहीं भेजा। पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाई परंतु भाजपा विधायक सनातनी परंपरा निभाने से चूक गए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!